Thu. Nov 26th, 2026

पीवी सिंधु के खिताब का सपना टूटा, यंग के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार

भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को कोरिया ओपन में हार कर बाहर होना पड़ा है। सेमीफाइनल में उतरी दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता भारतीय स्टार के फाइनल में पहुंचने की दुआ पूरा देश कर रहा था लेकिन एक कांटे के मुकाबले में उनको हार का मुंह देखना पड़ा। सिंधु को साउथ कोरिया के आन से यंग के खिलाफ 14-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

शनिवार को कोरिया ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु को दो लगातार गेम में हार मिली। यह उनकी कोरियन खिलाड़ी यंग के खिलाफ लगातार चौथी हार है। इससे पहले तीन मैचों पर दोनों के बीच हुई भिड़ंत में भी भारतीय खिलाड़ी को मात खानी पड़ी थी।

यंग के खिलाफ सिंधु जमकर पसीना बहाती नजर आई लेकिन जीत उनके हाथ नहीं लगी। पहले गेम में यंग ने सिंधु को 14 के मुकाबले 21 अंक से मात दी। वहीं दूसरे गेम में सिंधु ने 17 अंक हासिल किए लेकिन फिर भी वह हार नहीं टाल पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed