Thu. Jul 16th, 2026

मुंबई की नजर जीत का खाता खोलने पर, आरसीबी के खिलाफ होगा मुकाबला

मुंबई इंडियंस को शनिवार को रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले आइपीएल मैच में व्यक्तिगत प्रदर्शन पर निर्भर रहने के बजाय एक इकाई के तौर पर प्रदर्शन करना होगा, तभी टीम अपना खाता खोल पाएगी।

मुंबई इंडियंस की सत्र में खराब शुरुआत हुई जिसमें उसे पहले सभी तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा जिससे वह टूर्नामेंट में अभी तक खाता नहीं खोल सकी है। मुंबई की टीम को पहले दिल्ली कैपिटल्स से चार विकेट से हार मिली जिसके बाद राजस्थान रायल्स ने उसे 23 रन से पराजित किया और फिर कोलकाता नाइटराइडर्स ने पांच विकेट से शिकस्त दी।

मुंबई इंडियंस के लिए यह भी जरूरी है कि उनके कप्तान रोहित शर्मा कुछ रन जुटाए। वह अभी तक तीन मैचों में 41, 10 और तीन रन ही बना सके हैं। तीनों मैच गंवाने के बावजूद कुछ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। इशान किशन ने शीर्ष क्रम पर खेलते हुए 81, 54 और 14 रन बनाए हैं जबकि युवा तिलक वर्मा (22, 61, 38) ने मध्यक्रम में प्रभावित किया।

डेवाल्ड ब्रेविस (बेबी एबी के नाम से मशहूर) के शामिल होने से और फिट होकर टीम में लौटे सूर्यकुमार यादव के आने से मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी लाइन अप को मजबूती मिली। सूर्यकुमार ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 36 गेंद में 52 रन बनाए थे। पिछले मैच में पांच गेंद में नाबाद 22 रन की पारी खेलने वाले कीरोन पोलार्ड किसी भी प्रतिद्वंद्वी के गेंदबाजी आक्रमण के लिए खतरा बन सकते हैं। मुंबई की बल्लेबाजी कुछ हद तक ठीक है लेकिन टीम की गेंदबाजी को बेहतर करने की जरूरत है।

इसके घरेलू गेंदबाज बासिल थंपी और मुरुगन अश्विन को सुधार करने की जरूरत है तो वहीं टीम के विदेशी गेंदबाज आस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स और टाइमल मिल्स चिंता का विषय हैं। केकेआर के खिलाफ सैम्स और मिल्स ने काफी रन लुटाए थे। जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं, लेकिन केकेआर के खिलाफ उनके खिलाफ भी काफी रन बने।

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो टीम ने तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की और हार से सत्र की शुरुआत करने के बाद टीम अच्छी लय में दिख रही है। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली आरसीबी को पहले मैच में पंजाब किंग्स से पांच विकेट से हार मिली जिसके बाद उसने केकेआर (तीन विकेट) और राजस्थान रायल्स (चार विकेट) पर लगातार जीत दर्ज की। डुप्लेसिस अच्छी फार्म में दिखे, जिसमें दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन टीम उम्मीद करेगी कि विराट कोहली भी कुछ रन जुटाएं। आरसीबी की बल्लेबाजी इकाई ग्लेन मैक्सवेल के शामिल होने से मजबूत होगी जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध है। गेंदबाजी में श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने प्रभावित किया जबकि डेविड विली और हर्षल पटेल को मुंबई की टीम को रोकने के लिए अच्छा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed