Fri. Aug 14th, 2026

सभापति ने निरीक्षण किया:मेडिकल कॉलेज में ओपन जिम के लिए पहुंचा सामान

चूरू नगर परिषद की ओर से मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में स्थापित किए जाने वाले ओपन जिम के लिए शुक्रवार को मशीनरी पहुंची। सभापति पायल सैनी व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमएम पुकार सहित अन्य ने अवलोकन किया।

सभापति ने बताया कि बजट घोषणा के तहत शहरी क्षेत्र में वन विहार कॉलोनी पार्क, कबीर पाठशाला के पास, अंबेड़कर भवन परिसर में स्थित पार्क, मेडिकल कॉलेज परिसर में ओपन जिम स्थापित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में ओपन जिम की स्थापना को लेकर सामान पहुंच गया।

संबंधित ठेकेदार को जिम का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान कांग्रेस नेता नारायण बालान, पार्षद जीवराज शर्मा गोकुल, कुलदीप तंवर, मनोनीत पार्षद संजय भाटी, आबिद जाबासरिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed