Thu. Nov 26th, 2026

ऋषिकेश पहुंचे उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी

उत्तराखंड विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी निजी दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे। ऋषिकेश में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल खरोला के आशुतोषनगर स्थित निवास पहुंचे। यहां राजपाल खरोला ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उप नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी। दोनों के बीच उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति को लेकर वार्ता हुई। राजपाल खरोला ने कहा कि भुवन कापड़ी निजी दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे हैं। मौके पर पार्षद मनीष शर्मा, व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, दीपक धामंदा, एकांत गोयल, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed