Mon. May 25th, 2026

हरियाणा ने महाराष्ट्र को किया पराजित

रुद्रपुर। 23वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन बृहस्पतिवार को पुरुष व महिला वर्ग की विभिन्न राज्यों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में हरियाणा ने महाराष्ट्र की टीम को हराया। शुक्रवार को विजेता टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता की पुरुष वर्ग में हरियाणा और महाराष्ट्र की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबल खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रर्दशन किया। आखिर में हरियाणा की टीम ने महाराष्ट्र को 3-1 सेट से हरा दिया। बिहार की टीम ने मध्य प्रदेश को पराजित किया। इसी तरह कर्नाटक ने चंडीगढ़ को 3-2, तमिलनाडु ने आंध प्रदेश को 3-0 से, ओडिशा ने लद्दाख को 3-0 से, उत्तर प्रदेश ने केरल को 3-1 और छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना को 3-0 से पराजित किया।

महिला वर्ग में ओडिशा की टीम ने बिहार को 3-0 से पराजित किया। इसी तरह तेलंगाना ने आंध्र प्रदेश को 3-0 से, केरल ने उत्तर प्रदेश को 3-0 और राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से पराजित किया। उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता के र्क्वाटर फाइनल मुकाबले होंगे। शाम के समय सेमीफाइनल मुकाबले कराने के प्रयास किए जाएंगे। वहां पर कौशल किशोर, लक्ष्मण टाकुली, हरीश दनाई, राजेंद्र भाकुनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *