Wed. Nov 25th, 2026

ब्लॉक प्रमुखों ने बीडीओ की सीआर लिखने की घोषणा का किया स्वागत

देहरादून। ब्लॉक प्रमुखों के बीडीओ की सीआर लिखने की घोषणा करने के बाद ब्लाक प्रमुख संगठन पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में ब्लाक प्रमुख संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा भी की गई है। जहां पर सिंगल विंडो सिस्टम में सभी काम हो सकेंगे। उन्होंने कई मांगे भी मंत्री के समक्ष रखी है। जिनमें ब्लाक प्रमुख की निधि, जिला योजना समिति में सदस्य नामित करने समेत अन्य मांगों को मंत्री के सामने रखा है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दर्शन दानू, बच्चन पंवार, राजेंद्र भंडारी, प्रदीप रमोला, विनीता अर्चना समेत अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed