Fri. Nov 27th, 2026

पेयजल टैंक का ईओ ने किया निरीक्षण

सेनेटोरियम में सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाए गए लाखो के टैंक में एक बूंद भी पानी है। सोमवार को अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने इंजीनियरों के साथ पेयजल टैंक और सौर ऊर्जा से चलने वाले हैंडपंप का निरीक्षण किया। ईओ ने जल्द हैंडपंप में पानी की सप्लाई सुचारू करने के निर्देश दिए।

2019 में स्थानीय जनता व यात्रियों की सुविधा के लिए सौर ऊर्जा से संचालित हैंडपंप को पानी के टैंक से जोड़ा गया था। लेकिन कुछ समय तक पानी आने के बाद हैंडपंप सूख गया। इससे लोगों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। हैंडपंप सूखने से टैंक में एक बूंद पानी नहीं है। ईओ संजय कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। इंजीनियरों को जल्द हैंडपंप ठीक करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed