Tue. Jul 14th, 2026

मैथोडिस्ट में पृथ्वी दिवस पर हुई प्रतियोगिता में आरुषि-अक्षी प्रथम

रुड़की: मैथोडिस्ड ग‌र्ल्स पीजी कालेज में पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आरुषि और भाषण प्रतियोगिता में अक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मैथोडिस्ड ग‌र्ल्स पीजी कालेज के प्रांगण में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस समारोह में इंडियन जियोलाजिकल कांग्रेस की सहभागिता से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी हुआ। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरुषि ने प्राप्त किया। जबकि निवेदिता द्वितीय एवं मीनू तृतीय रही। सांत्वना पुरस्कार भूमि सिंह, सानिया बानो व जैनव परवीन ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षी गौर ने हासिल किया। अवंतिका दूसरे और रितिका पंवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार विदुषी त्यागी एवं अनुष्का को दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक जे सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही विजयी छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका में डा. पायल अग्रवाल, डा. अक्षिता एवं वंदना चौहान रही। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका डा. पुष्पांजलि, डा. पूजा त्यागी एवं डा. सोनाली ने निभाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed