Wed. Jul 15th, 2026

लक्ष्मी और पंकज ने जीती खेलकूद की चैंपियनशिप

रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में वार्षिक खेलकूद समारोह सत्र शुरू हो गया है। सौ मीटर, दो सौ मीटर दौड़ के अलावा चक्का फैंक, भाला फेंक सहित तमाम प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में छात्र लक्ष्मी गोस्वामी और बालक वर्ग में पंकज कुमार ने चैंपियनशिप जीती।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पाठक ने किया। विशिष्ट अतिथि जीआईसी की प्रधानाचार्य सीता राणा थीं। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्याम बचन ने कहा कि खेलों से ही शरीर का विकास होता है। संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ प्रकाश चंद्र जांगी ने किया। वहां पर डॉ नेहा सिंह, डॉ मंजरी जोशी, डॉ सीमा प्रिया, कमल बनकोटी, हेमंत मनराल, रमेश राम, विनोद रतन आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *