Sat. Nov 21st, 2026

सोनोग्राफी की सुविधा शुरू:17 लाख की लागत से स्थापित की मशीन, सूरजगढ़ अस्पताल को सौगात

सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी की सेवा शुरू कर दी गई है। विधायक सुभाष पूनिया ने विधायक कोटे से सूरजगढ़ अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन प्रदान की है। विधायक पूनिया ने सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन कर अस्पताल को सौगात दी।

इस दौरान विधायक सूरजगढ़ में लगे स्वास्थ्य मेले का भी उद्घाटन किया। विधायक सुभाष पूनिया ने 17 लाख रुपए की लागत से सोनोग्राफी मशीन अस्पताल को प्रदान की है। विधायक ने कहा कि सोनोग्राफी मशीन लग जाने से मरीजों को राहत मिलेगी। अब महंगे दामों पर बाहर से सोनोग्राफी नहीं करवानी पड़ेगी। सूरजगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं में काफी आगे ले जाया जा रहा है। लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इस मौके पर सूरजगढ़ नगर पालिका की चेयरमैन पुष्पा गुप्ता, प्रधान बलवान सिंह, बीसीएमओ शैलेश शर्मा, डा. नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *