Tue. Jul 14th, 2026

उपलब्धि:बाड़मेर रेलवे स्टेशन को सेफ्टी अवार्ड

बाड़मेर उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल की परिचालन की दृष्टि से ए श्रेणी के स्टेशन की संरक्षा शील्ड बाड़मेर रेलवे स्टेशन को मिली है। जोधपुर में आयोजित हुए 67वें रेल सप्ताह समारोह में मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने बाड़मेर रेलवे स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार मलिक को सेफ्टी शील्ड सौंपी।

बाड़मेर को सुरक्षा मानकों की दृष्टि से एक श्रेणी की यह पहली शील्ड प्राप्त हुई है। इस अवार्ड के लिए बाड़मेर रेलवे स्टेशन के राजेश सुमन, मदनलाल जैन, संतोष सिन्हा, बिजेंद्र चौधरी, यातायात निरीक्षक मूलाराम चौधरी सहित कई अधिकारी-कर्मचरियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed