Tue. Sep 29th, 2026

सभासदों ने मांगा हिसाब बजट नहीं हुआ पास

नई टिहरी: नगर पालिका नई टिहरी की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। सभासदों ने पालिका प्रशासन पर मनमानी से निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया। सभासदों ने नगर पालिका अधिकारियों से पिछले तीन सालों में हुए निर्माण कार्यों का लेखा-जोखा मांगा और उसके बाद ही पालिका का बजट पास करने की बात कही।

शुक्रवार को नगर पालिका नई टिहरी सभागार में पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में वार्ड दो खांडखाला की सभासद निर्मला बिजल्वाण ने कहा कि उनके वार्ड में क्या काम हो रहे हैं उन्हें पता नहीं नहीं है। उनके वार्ड में मोकरी ट्रेचिग ग्राउंड है वहां पर पालिका ने लाखों रुपये के कार्य करवा दिए हैं,लेकिन उन्हें जानकारी नहीं दी गई। सभासद विजय कठैत ने कहा कि पालिका के बोर्ड में जो प्रस्ताव पास होते हैं उनपर भी कार्य नहीं हो रहा है। वह तीसरी बार सभासद बने हैं,लेकिन उन्हें पालिका की कार्यशैली समझ नहीं आ रही है। कई कार्य बिना बोर्ड में पास किए ही कराये जा रहे हैं। सभासद सतीश चमोली ने कहा कि वर्ष 2021 और 2022 में पालिका ने निर्माण कार्य के जो भी टेंडर लगाये हैं उनकी जानकारी दी जाए। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाये बगैर ही कई निर्माण कार्य किए गए हैं। सभासद विश्वजीत नेगी ने कहा कि पिछले तीन साल में नगर में जो स्ट्रीट लाइट और कुर्सियां लगी है उनकी जानकारी भी दी जाए। सभासदों ने पिछले तीन सालों का पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध कराने के बाद ही पालिका का बजट पास करने की बात कही। इस कारण पालिका का बजट पास नहीं हो पाया। अध्यक्ष सीमा कृषाली ने बताया कि सभासदों को पूरी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। बैठक में ईओ अनिल पंत, सोबन नेगी, प्रीतम नेगी, रुकम नेगी, शिवराज सजवाण आदि मौजूद रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed