Tue. Sep 29th, 2026

उदघाटन:सोगपुरा और खोखरवा पंचायत भवन का मंत्री मालवीया ने किया उद्‌घाटन

नौगामा पंचायत समिति बागीदाैरा की ग्राम पंचायत सोगपुरा में 35 लाख रुपए और खोखरवा में 45 लाख से बने पंचायत भवन का रविवार को कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने उदघाटन किया। समारोह की अध्यक्षता जिला प्रमुख रेशम मालवीया ने की।

मंत्री मालवीया ने कहा कि स्थानीय पंचायत में भवन बन जाने से लोगों को काम कराने में आसानी होगी। मालवीया ने गणेशपुरा में सामुदायिक भवन, गणेशपुरा से नगजी का पाड़ा तक डामर सड़क बनवाने की घोषणा की। साथ ही बंद पड़ी पानी की टंकी से सप्लाई जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *