Thu. Nov 19th, 2026

गर्मी बढ़ने से लोग परेशान

अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ा हुआ है। इससे लोगों को दिन के साथ ही सुबह-शाम भी गर्मी झेलनी पड़ रही है।

इस बार पारा मार्च से ही बढ़ने लग गया था। अप्रैल खत्म होने तक गर्मी ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। मई-जून की गर्मी को लेकर लोग अभी से परेशान होने लगे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से अधिक चल रहा है। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक मापा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *