Fri. Jun 26th, 2026

ऑरेंज कैप पर जोस बटलर का कब्जा बरकरार, इन बल्लेबाजों से मिल रही चुनौती

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर IPL के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा बरकरार है. IPL के दूसरे हफ्ते से ही ऑरेंज कैप इन्हीं के पास है. वह इस सीजन में तीन शतक भी लगा चुके हैं.

जोस बटलर इस सीजन में गजब की लय में नजर आ रहे हैं. 10 मैचों में वह 65.33 की औसत और 150.76 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 588 रन बना चुके हैं. उनके इर्द-गिर्द भी कोई अन्य बल्लेबाज नहीं है. बटलर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का नंबर आता है. वह दो शतकों के साथ 451 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दावेदारी में दूसरे स्थान पर हैं. पंजाब किंग्स के शिखर धवन भी लगातार रन बनाते हुए ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हो हैं. वह अब तक 369 रन बना चुके हैं.

पोजीशन बल्लेबाज मैच रन बल्लेबाजी औसत स्ट्राइक रेट
1 जोस बटलर 10 588 65.33 150.76
2 केएल राहुल 10 451 56.38 145.01
3 शिखर धवन 10 369 46.13 124.66
4 अभिषेक शर्मा 9 324 36.00 134.43
5 श्रेयस अय्यर 10 324 36.00 133.33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed