गौरया संरक्षण पर हुआ कार्यक्रम
रुडकी केवि वन में गौरया संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। शिक्षकों एवं छात्रों ने उत्तराखंड संस्कृत विवि के पर्यावरण विज्ञान के अस्टिेंट प्रो. विनय सेठी द्वारा डिजाइन किए गए गौरया के लिए लकड़ी के छोटे-छोटे घर को अपने घर के बाहर लगाने के लिए ले गए। इस दौरान पूनम कुमारी, कपिल देव, विवेक कौशिक, ओमबीर सिंह, अलका अग्रवाल, प्रभाकर शर्मा, सुशील कुमार, हरिनंद आदि मौजूद रहे।
