Fri. Jun 26th, 2026

प्रशासन शहरों के संग अभियान फिर शुरू:वार्ड नंबर 1 से 6 के लिए पालिका में लगा शिविर, कल भी इन्हीं वार्डों के लिए लगेगा, वंचित लोगों के बनाएंगे पट्‌टे

मेड़ता नगरपालिका परिसर में आज से फिर प्रशासन शहरों के संग अभियान शुरू हो गया है। आज वार्ड नंबर 1 से 6 के लिए नगरपालिका परिसर में शिविर का आयोजन हुआ। कल भी इन्हीं वार्डों के लिए पालिका परिसर में शिविर होगा।

पालिकाध्यक्ष गौतम टाक ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि हम शहर में 10 हजार पट्‌टे जारी कर एक रिकॉर्ड बनाएं और आमजन को उनके मकान का अधिकार दिलाएं। इस अभियान के दूसरे चरण के पहले दिन नगर पालिका परिसर में 6 वार्ड क्षेत्रों के लिए शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें सुबह से शाम तक पालिका कर्मियों ने पट्‌टे के लिए आवेदन लिए।

कल भी इन्हीं वार्डों के लिए शिविर लगेगा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष टाक, ईओ रामरतन चौधरी, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, गांधी दर्शन के जिलाध्यक्ष जगदीशनारायण शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष सलीम मोयल, श्यामसुंदर सोमाणी, ब्रॉन्ड एंबेस्डर विकास अजमेरा, पार्षद चिमन वाल्मीकि, जाकिर खान सांखला सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed