Sun. Aug 30th, 2026

बच्चों को दी डिजिटल कंप्यूटर की जानकारी

हरिद्वार। स्वामी नारायण सेवा मिशन सोसाइटी हरिद्वार एवं लर्निंग लिंक फाउंडेशन दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान से निशुल्क कंप्यूटर डिजिटल लर्निंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय टिबड़ी में हुए कार्यक्रम में फाउंडेशन के प्रशिक्षक मनीष शर्मा ने छोटे बच्चों को कंप्यूटर बेसिक एवं उसके उपयोग की जानकारी दी। शिविर में समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग, संस्थापक विश्वास सक्सेना, योगेश कुमार, कुमार सौरभ, प्रधानाध्यापिका रमा वैश्य, सुधीर चौबे आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *