Fri. May 1st, 2026

बागेश्वर-गिरेछीना सड़क होगी सात मीटर चौड़ी

बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना सड़क में 11 करोड़ की लागत से डिफेक्ट कटिंग और डामरीकरण का कार्य होगा। सड़क सात मीटर चौड़ी हो जाएगी। सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है।

लोनिवि के प्रांतीय खंड को इस सड़क के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि से 15 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हुई है। बागेश्वर के नदीगांव से सीमी नरगोल तक 15 किमी हिस्से में मोड़ों को कटान किया जाएगा। बागेश्वरर गोमतीपुल से सीमी नरगोल तक 16 किमी हिस्से में डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। गोमतीपुल से नदीगांव तक एक किमी हिस्से में मकान होने के कारण चौड़ीकरण का काम नहीं होगा। सड़क वर्तमान में छह मीटर चौड़ी है। सड़क बागेश्वर को अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर से जोड़ती है। इस रूट से सोमेश्वर की दूरी करीब 30 किमी है जबकि गरुड़-कौसानी होते हुए सोमेश्वर के लिए करीब 50 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।

बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर डिफेक्ट कटिंग का काम शुरू हो गया है। 20 किमी लंबी इस सड़क के 20 किमी हिस्से में डामरीकरण का कार्य किया जाना है। 15 माह में काम पूरा हो जाएगा।
बिजेंद्र सिंह महरा, एई लोनिवि प्रांतीय खंड बागेश्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *