Thu. Nov 19th, 2026

छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण

फानिक्स ग्रुप आफ इंस्ट्टीयूशन के बीटेक और पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम के सिविल शाखा के 19 छात्र-छात्राओं को अंबुजा सीमेंट लिमिटेड भगवानपुर में औद्योगिक भ्रमण कराया गया। कम्पनी एचआर नितिन बत्रा और कंपनी के इंजीनियरों ने सीमेंट उत्पादन की तकनीकी जानकारी, उत्पादन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। छात्रों को सीमेंट बनने से पैकिंग तक की प्रक्रिया और प्रयोगशाला में सीमेंट के उत्पादन, सीमेंट की टेस्टिंग की जानकारी दी। औद्योगिक इकाइयो में स्वास्थ्य और सुरक्षा के नियमों एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस इकाई में 24 घंटे में अधिकतम 90 हजार बैग का उत्पादन हो सकता है। छात्रों के मार्गदर्शन के लिए सिविल विभाग के प्रवक्ता सोनम चैहान और विशाल पंवर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *