Sat. Aug 29th, 2026

तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसानों के प्रति किया जागरूक

लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आओ गांव चलें, उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान युवाओं को नशा न करने और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता में हुए आयोजित हुए कार्यक्रम जिला अस्पताल से आए हरीश पांडेय ने ग्रामीणों को तंबाकू का सेवन करने से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी।

कहा कि आज युवाओं में तंबाकू का सेवन करने की लत बढ़ती जा रही है। तंबाकू का सेवन करने से युवा शारीरिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। सेना में होने वाली भर्तियों में युवा दौड़ने में हांफ रहे हैं जो दौड़ तक पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में भैरव दत्त राय, रमेश राय, हेम बहुगुणा, आशा कार्यकर्ता मंजू राय, काउंसलर सावित्री राय, देवेंद्र राय, अमित, लक्ष्मी राय, गीता राय आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *