Mon. Nov 23rd, 2026

अमारी रिजॉर्ट के एमडी को किया सम्मानित

कुमाऊं विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल संस्था की 44वी वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान रामगढ़ हिमालयन हाईट अमारी रिजॉर्ट के एमडी हिमांशु राज शर्मा को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही अमारी रिजॉर्ट के एमडी को उनके सामाजिक, व्यापारिक व राजनीतिक कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ले. जनरल केएम सती, हाईकोर्ट जज राकेश टंडन, डॉ. एस फारूक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed