चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना:मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना: रजिस्ट्रेशन की तिथि 31 मई तक बढ़ाई
टोंक चिरंजीवी योजना में लोगों के रुझान से लगातार बढ़ रही पंजीकरण संख्या को देखते हुए योजना में फिर से एवं नवीन पंजीकरण की समय सीमा 31 मई तक की गई है। अब प्रदेश के वो सभी परिवार जिनका या तो योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है या योजना में जिनकी बीमा अवधि खत्म हो गई है वो सभी 31 मई 2022 तक 850 रुपए में नजदीकी ई-मित्र केन्द्र के या स्वयं अपनी एसएसओ आईडी से योजना में अपना और अपने परिवार का पंजीकरण करा सकते हैं।
सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि चिरंजीवी योजना में जुड़ने वाले परिवारों को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा एवं परिवार की महिला मुखिया को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन मिलेगा। डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. महबूब खान ने बताया कि अब लीवर ,हार्ट, किडनी, बोनमेरो ट्रांसप्लांट, कॉकलियर इम्प्लांट, जैसे महंगे इलाज भी योजना में अब निशुल्क उपलब्ध है।
