Mon. Jul 13th, 2026

जल ग्रहण विभाग अभियंता ने किया विद्यालय का निरीक्षण:सुविधाओं और प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी, स्टाफ की कार्यशैली को सराहा

निवाई कस्तूरबा गांधी बालिकाआवासीय विद्यालय का जल ग्रहण विभाग अभियंता हीरालाल राय ने निरीक्षण किया। और सुविधाओं एवं विद्यालय प्रबंधन व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। प्रिंसिपल मंजू मीणा एवं वार्डन कल्पना जैन ने जांच अधिकारी को आवासीय विद्यालय भवन शौचालय साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था ,विद्युत रसोईघर एंव मिड डे मील के बारे में जानकारियां उपलब्ध करवाई।

अभियंता ने आवासीय विद्यालय की व्यवस्था देखकर विद्यालय स्टाफ की कार्य शैली की सराहना की। इस अवसर पर सहायक वार्डन संतोष सैनी गायत्री देवी सीमा देवी चौकीदार राजूलाल गुर्जर सहित आवासीय विद्यालय की बालिकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed