Thu. Nov 26th, 2026

जीआईसी पीपलकोट में खेलकूद प्रतियोगिता हुई

पिथौरागढ़। जनपद के जीआईसी पीपलकोट में छात्र-छात्राओं के बीच गोला फैंक प्रतियोगिताएं हुई। सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही जीवन में खेलकूद भी आवश्यक है। इससे स्वास्थ्य को तो लाभ मिलता ही है साथ ही छात्र-छात्राओं के भीतर छिपी प्रतिभा भी सामने आती है। प्रतियोगिता में मनोज चंद, समीर कुमार, मनोज भट्ट ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। संचालन प्रवक्ता भुवन चंद्र शर्मा ने किया। यहां व्यायाम शिक्षक मनोज सिंह सौन, गंगा प्रसाद पंत, गिरीश चंद्र पुनेड़ा, दीपक उपाध्याय, उमेश चंद्र पुनेठा, प्रेम सिंह धरियाल, केएन भट्ट, नंदा अधिकारी, शशि भैसोड़ा, ज्योति आर्या, सौरभ रावत, विनीता चुफाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed