Sun. Nov 22nd, 2026

प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति की मांग

कोटद्वार: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के सदस्यों ने प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति करने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान शिक्षक संघ की ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया।

देवीमंदिर स्थित बीआरसी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। सदस्यों ने अप्रैल 2009 से 2021 तक की अवधि का एरियर देने, ग्रीष्म अवकाश के दौरान कोविड ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने की मांग की।

शिक्षकों ने जूनियर विद्यालयों में प्रधानाघ्यापक के पदों पर पदोन्नति न होने पर नाराजगी व्यक्त की। शिक्षकों ने उच्चीकृत विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। इस दौरान अरविद ध्यानी, राजकुमार रौतेला, शशि राणा, मोहन सिंह पटवाल, सतेंद्र प्रकाश व हीरा सिंह को ब्लाक उपाध्यक्ष बनाया गया है। शैलेंद्र कुमार भारद्वाज, मकसूद अली व अनिल कोटनाला को ब्लाक संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया है। देवेंद्र सिंह रावत को संगठन मंत्री व विक्रम सिंह को लेखाकार की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *