Wed. Jun 3rd, 2026

एशिया कप में रुपिंदर होंगे भारतीय टीम के कप्तान, बीरेंद्र लाकड़ा को मिली उपकप्तान की जिम्मेदारी

नई दिल्ली,  संन्यास से वापसी करने वाले अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह जकार्ता में 23 मई से एक जून तक होने वाले एशिया कप में भारतीय पुरुष हाकी टीम की अगुआई करेंगे।

मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। भारत ने टूर्नामेंट के लिए अपनी दूसरी श्रेणी की टीम चुनी है, जिसमें बीरेंद्र लाकड़ा को रुपिंदर के साथ उपकप्तान बनाया गया है। रुपिंदर और लाकड़ा दोनों ने पिछले साल टोक्यो ओलिंपिक खेलों के बाद संन्यास की घोषणा की थी लेकिन बाद में खुद को चयन के लिए उपलब्ध रखा था। एशिया कप विश्व कप का क्वालीफायर टूर्नामेंट है। लेकिन मेजबान होने के नाते भारत को अगले साल जनवरी में होने वाले इस टूर्नामेंट में स्वत: प्रवेश मिला है। एशिया कप से शीर्ष तीन टीमें विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी

दो बार के ओलिंपियन सरदार सिंह को टीम का कोच बनाया गया है। इस पूर्व कप्तान का कोच के रूप में यह पहला टूर्नामेंट होगा। एशिया कप में भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पूल ए में रखा गया है, जबकि मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश पूल बी में हैं।

टीम : गोलकीपर : पंकज कुमार रजक, सूरज करकेरा

डिफेंडर : रुपिंदर पाल सिंह (कप्तान), यशदीप सिवाच, अभिषेक लाकड़ा, बीरेंद्र लाकड़ा (उपकप्तान), मंजीत, दीपसन टिर्की, विष्णुकांत सिंह, राजकुमार पाल, मरीस्वरेन शक्तिवेल, शेष गौड़ा बीएम और सिमरनजीत सिंह

मिडफील्डर : विष्णुकांत सिंह, राज कुमार पाल, मारीस्वरेन एस, शेषे गौडा बीएम, सिमरनजीत सिंह

फारवर्ड : पवन राजभर, अभारण सुदेव, एस वी सुनील, उत्तम सिंह, एस कार्ती

स्टैंडबाय : पवन, परदीप सिंह, अंकित पाल और अंगद बीर सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed