Wed. Nov 18th, 2026

स्कूल कैप्टन और स्पोर्ट्स कैप्टन को दिलायी शपथ

मुनिकीरेती स्थित ओंकारानंद सरस्वती निलयम स्कूल में आयोजित अलंकरण समारोह में चुने गए स्कूल कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन और वाइस कैप्टन को दायित्व की शपथ दिलायी गई।

सोमवार को ओंकारानंद सरस्वती निलयम स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव सिंह रौतेला ने स्कूल कैप्टन भूमिका डूडेजा, मुद्रिता उनियाल, वाइस कैप्टन वंशिका अग्रवाल, नितेश कुड़ियाल, स्पोर्ट्स कैप्टन रेखांजलि भट्ट, अमित रावत को शपथ दिलाई। साथ ही बैज लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम सफलता की एक मात्र कुंजी है। उसके बगैर सफलता अर्जित नहीं की जा सकती। प्रधानाचार्य ने कहा कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन और समर्पण के साथ शिक्षा हासिल करने वाले स्टूडेंट्स सफलता के सोपान तय करते हैं। इस दौरान स्कूल के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *