Sat. Nov 21st, 2026

निगम में बैठेगा समाज कल्याण विभाग का एक कर्मचारी

नगर निगम रुड़की में अब सप्ताह में एक दिन समाज कल्याण विभाग का एक कर्मचारी बैठेगा। नगर निगम के पार्षदों ने पेंशन आदि के मामले में आ रही समस्या को लेकर हरिद्वार जाकर जिला समाज कल्याण अधिकारी से मुलाकात की।

 निगम के पार्षद नितिन त्यागी, आशीष अग्रवाल और संजय कश्यप ने मंगलवार को हरिद्वार जाकर जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि रुड़की नगर निगम का क्षेत्र बहुत बड़ा है। वृद्ध, विधायक व विकलांग पेंशन के बारे में जानकारी, नई पेंशन बनवाने में भारी समस्या का सामान निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को करना पड़ रहा है। नगर निगम क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग का कोई कर्मचारी नहीं होने से लोगों को हरिद्वार जाना पड़ता है। जबकि पहले एक कर्मचारी नगर निगम परिसर रुड़की में नियुक्त हुआ करता था। पिछले करीब साढ़े तीन साल से कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं है। पार्षद नितिन त्यागी ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी ने हर बुधवार को एक एक कर्मचारी को रुड़की नगर निगम में बैठाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *