Wed. Nov 18th, 2026

स्वास्थ्य कर्मियों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया

जिला अस्पताल में आग से काबू पाने के लिए नए अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों को चलाना सीखा। मंगलवार को डॉ.सीपी त्रिपाठी ने विशेषज्ञों की मदद से जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को अग्निशमन यंत्र को चलाने का प्रशिक्षण दिया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सीपी त्रिपाठी ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में किसी को भी इनको चलाना पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों को इसको चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *