Fri. Nov 20th, 2026

अच्छा लीडर वही जो टीम को साथ लेकर चलता है

नर्सिंग प्रोफेशनल डवलपमेंट एसोशियसन और नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन एम्स ऋषिकेश के अंतरराष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह के छठवें दिन लीडरशिप मास्टरी पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अच्छा लीडर वही जो टीम को साथ लेकर चलता है।

बुधवार को कॉलेज ऑफ नर्सिंग एम्स ऋषिकेश में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग स्मृति अरोड़ा एवं कार्यवाहक नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट कैप्टन कल्पना कटारिया ने संयुक्त रूप से किया। एनपीडीए अध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा ने नर्सेज में लीडरशीप क्वालिटी के महत्व के बारे में बताया। गेस्ट स्पीकर ब्रुशली अब्राहम ने नर्सेज में मरीजों के प्रति दयालुता एवं समर्पण और दया पर विचार रखे। साथ ही लीडरशीप की महत्ता पर कहा कि किस प्रकार एक अच्छा लीडर अपनी टीम को साथ लेकर लक्ष्य को प्राप्त करता है। अरुण वर्गिस ने नर्सेज मे लीडरशिप क्वालिटी पर विचार रखे। मौके पर एम्स ऋषिकेश में कार्यरत डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *