Thu. Nov 26th, 2026

कैंपस प्लेसमेंट में एक सौ दो छात्र छात्राओं का चयन

जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देहरादून में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के एक सौ दो छात्र छात्राओं का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ है। यह दावा संस्थानने किया है।

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड विकास चमोली ने बताया कि संस्थान में गत दिनों से आयोजित हो रहे प्लेसमेंट ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल, कॉन्टिनेंट इंजन, टॉर्क आई, थिंकसिस, टीसीएस, अलोहा टेक्नोलॉज, एफसीआई, नगारो सॉफ्टवेयर आदि में इन छात्रों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का जो सर्वाधिक पैकेज संस्थान के छात्रों को मिला वह नौ लाख पचास हजार का इंफोसिस कंपनी द्वारा प्रदान किया गया। जबकि इस साल का औसत पैकेज प्रति छात्र पांच लाख का रहा है। संस्थान के वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपको कंपनी में खूब मेहनत, लग्न और समर्पण भाव से अपना कार्य करना है। जिससे आपके साथ-साथ संस्थान का भी नाम हो। इस अवसर पर सभी चयनित छात्रों को संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अमित कुमार बंसल ,एडवाइजर डॉ. वीके सिंह, रजिस्टर डॉ. विशांत कुमार द्वारा अप्वाइंटमेंट लेटर भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed