Sat. Nov 21st, 2026

उषा अध्यक्ष और राकेश महामंत्री बने

देवप्रयाग ब्लॉक के माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन की नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारणी में उषा भट्ट अध्यक्ष तथा राकेश कुमार महामंत्री चुने गए । गुरुवार को हिडोलाखाल में ब्लाक के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद नई कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से भोपाल को संरक्षक, उषा भट्ट अध्यक्ष, राकेश कुमार महामंत्री, विकास उनियाल उपाध्यक्ष, सुखदेव कोषाध्यक्ष, मंजू सह कोषाध्यक्ष, अमिता तिवारी तथा नीतू को ब्लाक प्रभारी, गीता उनियाल मीडिया प्रभारी चुने गए। बैठक में अतिथि शिक्षकों ने कहा कि वह 2015 से सेवाए दे रहे हैं, लेकिन हर समय उनके ऊपर सेवा से हटाए जाने की तलवार लटकी रहती है। अतिथि शिक्षकों ने एक स्वर में सरकार से नियमित नियुक्ति देकर उनका भविष्य सुरक्षित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *