Wed. Nov 25th, 2026

कोमल 400 और 200 मीटर दौड़ में अव्वल

राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। छात्र, छात्राओं को खेलों का महत्व और सरकार की ओर से दी जाने वाली स्कालरशिप के बारे में बताया गया।

डॉ. गिरिराज सिंह के निर्देशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्यपाल सिंह ने सरस्वती वन्दना के साथ किया। पहले दिन आठ सौ और चार सौ मीटर दौड़ में कुलदीप ने पहला स्थान पाया। 400 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़ छात्रा वर्ग में कोमल, पैदल चाल में आशु प्रथम रही। छात्र वर्ग पैदल चाल में कमरेज, लम्बी कूद छात्रा वर्ग में कोमल, छात्र वर्ग में शमशाद, ऊंची कूद छात्र वर्ग में मोहसीन, छात्रा वर्ग में कोमल, गोला फेंक छात्र वर्ग में साकिब, चक्का फेंक छात्र वर्ग में आफताब, भाला फेंक छात्र वर्ग में शोएब, छा़त्रा वर्ग में आंचल, भाला फेंक मे शोएब प्रथम स्थान पर रहे। दौड़ में कुलदीप और कोमल को चैंपियन चुना गया। निर्णायक डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता, डॉ. मंजू अग्रवाल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रवेश त्रिपाठी और पूनम रहे। इस अवसर पर महिपाल सिंह रावत, पिन्टू, अब्दुल रहमान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed