Sat. Apr 25th, 2026

नर्सेज दिवस:नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को बताया नर्सेज दिवस का महत्व

सवाई माधोपुर अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर रणथंभौर नर्सिंग कॉलेज सवाई माधोपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत शर्मा द्वारा उपस्थित स्टाफ गण एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नर्सेज दिवस की महत्ता एवं आज के दिन की थीम नर्सेज नेतृत्व करने के लिए एक आवाज नर्सिंग से जुड़े और वैश्विक स्वास्थ्य को सुरक्षित करने के अधिकारों का सम्मान करें, के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

संस्था के अध्यापक अशोक बैरवा एवं व्याख्याता विनीता शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को फ्लोरेंस नाइटेंगल की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय के विद्यार्थी कोमल शर्मा, रेशमा मीणा, गोलू खान एवं आकाश जाकिर ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ गण कृष्णा भारद्वाज, मोहम्मद इमरान खान, ताहिर खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *