Thu. Nov 26th, 2026

चौहान बने उप आबकारी निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। किशन सिंह चौहान को उप आबकारी निरीक्षक संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि हुसैन रजा जाफरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को उप आबकारी निरीक्षण संघ के चुनाव अशोका रिजार्ट टर्नर रोड में हुए। इसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे मुख्य अतिथि और शांति प्रसाद भट्ट विशिष्ट अतिथि रहे। चुनावों में पारेश्वर जोशी को प्रदेश महासचिव,जयबीर सिंह को प्रदेश संयुक्त सचिव, उमराव सिंह को कोषाध्यक्ष और पदमिनी पंवार को संप्रेक्षक चुना गया। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी ने आबकारी निरीक्षक पद पर पदोन्नति में 50 प्रतिशत कोटा रखने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed