Wed. Nov 25th, 2026

जीआईसी पीपलकोट में मैधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

पिथौरागढ़। जनपद के जीआईसी पीपलकोट में मैधावियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा किसी भी छात्र के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ ही अतिरिक्त शैक्षणिक गतिविधियां भी जरूरी हैं। विद्यालय के कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बारी-बारी से मैधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां प्रवक्ता भुवन चंद्र शर्मा, गंगा प्रसाद पंत, उमेश चंद्र पुनेठा, मनोज सिंह सौन, जेपी भट्ट, संतोष भट्ट, गिरीश चंद्र पुनेड़ा, दीपक उपाध्याय, प्रेम सिंह धरियाल, कृष्णानंद भट्ट, नंदा अधिकारी, शशि भैसोड़ा, ज्योति आर्या, सौरभ रावत, विनीता चुफाल, रंजना पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed