Fri. Nov 20th, 2026

राशन डीलरों की ली बैठक

नगर पंचायत सतपुली में जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली द्वारा अन्न भण्डार केन्द्र बांघाट, अमोठा, देवराड़ी देवी और नौगांवखाल के राशन डीलरों की बैठक ली गई। इस दौरान राशन डीलरों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ऑनलाइन राशन वितरण व अन्य जानकारी दी गई। साथ ही 30 मई तक राशन कार्ड के अपात्र लोगों को राशन कार्ड सरेंडर के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार, नीलम भास्कर, मीनाक्षी रावत, राखी संतोषी, बृजेश चमोली आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *