दिग्मोहन का किया जोरदार स्वागत
आम आदमी पार्टी द्वारा दिग्मोहन सिंह नेगी को प्रदेश उपाध्यक्ष व पौड़ी, चमोली का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस फैलसे से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पौड़ी पहुंचे दिग्मोहन नेगी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिग्मोहन नेगी ने हमेशा पार्टी हित में कार्य किए है। इस फैसले से पार्टी व संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पौड़ी विधानसभा प्रभारी मनोहर लाल पहाड़ी, जिला मीडिया प्रभारी त्रिलोक सिंह रावत, जिला महामंत्री मनोरथ निराला, संगठन मंत्री अब्बल सिंह, प्रदेश सचिव रीना नेगी आदि शामिल थे।