Sun. Nov 22nd, 2026

दस छात्रों के कैंपस प्लेसमेंट का दावा

रुड़की कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नोव्यूस मेडीकमेंट प्रा.लि. की ओर से विद्यार्थियों को लेकर कैम्पस प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार लिया गया। मौके पर संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अश्वनी चौधरी, प्रबंध निदेशक डॉ. अनुज शर्मा, संस्था निदेशक डॉ. विपिन कुक्कर, डॉ. राजीव कुमार तोमर, डॉ. संतोष वर्मा ने विद्यार्थियों को साक्षात्कार की बारीकियों से अवगत कराया और अपना अनुभव साझा किया। कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर असलूप राणा ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। डॉ. राजीव तोमर ने कहा कि आरसीपी ग्रुप निरंतर ऐसे साक्षात्कार आयोजित करता रहता है। जिससे विद्यार्थी अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होते है। कैम्पस प्लेसमेंट के लिए अयोजित इंटरव्यू में दस छात्रों का चयन हुआ। मौके पर अंजली, शालिनी, विशाल, वासीफ, अर्पित और मो. काशिफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *