एसीएमओ ने डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया
जीबी पंत हॉस्पिटल में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। बुधवार को तीन मरीजों की डायलिसिस की गई। एसीएमओ द्वितीय व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र जोशी ने बुधवार को डायलासिस सेंटर का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि जीबी पंत हॉस्पिटल में हंस फाउंडेशन डायलिसिस सेंटर का दो महीने पहले शुभारंभ किया गया था। इसका मरीजों को लाभ मिलने लगा है। गुर्दा रोग के मरीजों के खून को साफ करने के लिए नि:शुल्क डायलसिस की जा रही है। मरीज लाभ लेने के लिए मानकों के अनुसार अपना फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हंस फाउंडेशन पूरे उत्तराखंड में काम कर रही है। यहां हफ्ते में मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को डायलिसिस किया जा रहा है।
