Sun. Nov 22nd, 2026

जीत हासिल कर लौटी टीम को किया सम्मानित

राजवाला रोड स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल ने वंबरगालेन सब जूनियर गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जीत हासिल कर लौटी छात्राओं को सम्मानित किया। टूर्नामेंट इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्राओं का पहला मैच तिबातनन होम के साथ खेला। इसमें इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने 12-2 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में स्कूल की छात्राओं का मुकाबल वंबरगालेन से हुआ। इस मुकाबले में इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्राओं को 18-10 से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने श्रीराम स्कूल को 8-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने वंबरगालेन की छात्राओं को 12-10 से हासका जीत हासिल की और प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की ध्रुविका भारद्वाज को मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर व तनु कुमारी को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर से सम्मानित किया गया। विजयी टीम के लौटने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्राओं की टीम को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *