Fri. Nov 20th, 2026

नगर निगम में लगाया कैंप

समाज कल्याण विभाग की ओर से नगर निगम रुड़की में शिविर लगाया गया। निगम के पार्षद नितिन त्यागी आदि ने कुछ दिन पहले जिला समाज कल्याण अधिकारी से मुलाकात की थी। बताया था कि पहले निगम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी बैठते थे। लेकिन यह व्यवस्था खत्म कर दी गई। जिसके बाद हर बुधवार को निगम में समाज कल्याण विभाग की ओर से कैंप लगाने पर सहमति दी गई। सहायक समाज कल्याण अधिकारी विनय सैनी शिविर में पहुंचे। पार्षद त्यागी ने बताया कि बारिश के कारण और कैंप के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं होने से पहले दिन कम लोग पहुंचे। प्रचार-प्रसार होने से लोग कैंप में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *