Sat. Nov 21st, 2026

विवि की टीम ने परखी महाविद्यालय कल्जीखाल की व्यवस्थाएं

श्रीदेव सुमन विवि की संबंद्घता निरीक्षण टीम नवसृजित महाविद्यालय कल्जीखाल पहुंची। टीम की संयोजक प्रो. किरन डंगवाल, सदस्य प्रो. संजय कुमार, डा. राजपाल सिंह, डा. दीप्ति, डा. अनुपम, डा. जेसी भट्ट, वंदना चौहान, सहायक अभियंत रवि प्रकाश शामिल रहे।

टीम की संयोजक प्रो. डंगवाल ने कहा कि नवसृजित महाविद्यालय में मानको के अनुसार जल्द ही व्यवस्थाएं जुटाए जाने के निर्देश प्राचार्य को दिए गए हैं। प्राचार्य डा. केबी श्रीवास्तव ने बताया कि स्नातक (बीए) प्रथम वर्ष में अभी तक 10 छात्रों ने प्रवेश ले लिया है। प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है। डा. श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय को कल्जीखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत दिवई के ग्रामीणों ने 90 नाली भूमि दान स्वरूप प्रदान की है। इस अवसर पर डा. पूनम गैरोला, डा. नीलम, डा. निशा चौहान, सुशील पटवाल, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *