Wed. Nov 18th, 2026

टनकपुर अस्पताल का स्वास्थ्य टीम ने किया निरीक्षण

टनकपुर। उपजिला अस्पताल का स्वास्थ्य टीम ने औचक निरीक्षण किया है। उन्होंने शुक्रवार देर रात टनकपुर अस्पताल पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कमरों की गहराई से जांच की। साथ ही उन्होंने बिजली, पानी, साफ-सफाई के साथ-साथ मरीजों का हाल भी जाना। चिकित्सा स्वास्थ्य आवाम परिवार कल्याण, उत्तराखंड की महानिदेशक डॉ शाइजा भट्ट ने डॉक्टरों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। कहा अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं ठीक तरीके से सुचारू की गई हैं। इन्हें इसी स्तर से आगे भी जारी रखा जाए। कहा कि किसी तरह की कमी होने पर तुरंत इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी जाए। ताकि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सही ढंग से सुचारू हो पांए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *