Mon. Nov 23rd, 2026

रैमजे स्कूल में हुई उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ कि कार्यकारिणी बैठक

अल्मोड़ा। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ कि जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन रविवार को रैमजे इंटर कॉलेज में किया गया। बैठक में शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगें उठाकर उन्हें जल्द पूरा करने की मांग रखी।

जिला अध्यक्ष गणेश भट्ट कि अध्यक्षता में हुई बैठक में अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गयी। समय से वेतन देने, नि:शुल्क पुस्तकों और टैबलेट का वितरण, सामूहिक जीवन बीमा, शिक्षकों के विनियमितीकरण, नियुक्ति हेतु शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन और सभी शिक्षकों को गोल्डन कार्ड की सुविधाएं मिलने की मांग की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विनोद कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतीय महामंत्री डा. मनोज कुमार जोशी, मोहन जोशी, सीएस पटवाल, साज सिंह, ललित मोहन टम्टा, तुषार वर्मा, एचसी जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *