Tue. Aug 4th, 2026

कार्यकारिणी का गठन:राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की चिड़ावा उपशाखा के चुनाव, दरिया सिंह गुरावा चुने गए अध्यक्ष

चिड़ावा राजकला बालिका उमावि में सोमवार को राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की उपशाखा चिड़ावा के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। चुनाव पर्यवेक्षक और जिलाध्यक्ष अशोक कटेवा व निर्वाचन अधिकारी रंजन जांगिड़ की देखरेख में हुए चुनाव में दरिया सिंह गुरावा को अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष कटेवा ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने मे योगदान का आह्वान किया।

ये हैं कार्यकारिणी पदाधिकारी

संगठन मे नगेशचंद्र जानू को संरक्षक, उम्मेदसिंह अलीपुरिया को सभाध्यक्ष, महेश कटेवा को उप सभाध्यक्ष, देशराज नूनियां को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महीपाल बुडानिया व महेंद्र शास्त्री को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार फोगाट को मंत्री, नरेश कुमावत को कोषाध्यक्ष, ईश्वरसिंह धीवां को संयुक्त मंत्री, शेरसिंह लमोरिया को प्रचार मंत्री, अभिषेक पचार को कार्यालय मंत्री, राजकुमार भांबू को संगठन मंत्री, जामवंती को महिला मंत्री चुना गया।

ये चुने गए प्रतिनिधि

वहीं मुनीम देवी को शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि, रंजन जांगिड़ को माध्यमिक शिक्षा, सरिता को महिला संयुक्त मंत्री, रियाज खान को अल्पसंख्यक मंत्री, मुरलीधर को प्रबोधक मंत्री, रणधीर सिंह को प्राथमिक शिक्षा, सीताराम गजराज को उच्च प्राथमिक, आनंद शर्मा को संस्कृत शिक्षा और रमेश चंद्र कटेवा को संघर्ष समिति संयोजक नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed