Wed. Nov 18th, 2026

प्रायोगिक विषय का व्यावहारिक ज्ञान दिया

ऋषिकेश। पीएलएमएस विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में एक दिवसीय प्रायोगिक कार्यशाला आयोजित की गई। बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक विषय का व्यावहारिक ज्ञान देना है। सोमवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की ओर से आयोजित प्रायोगिक कार्यशाला का उद्घाटन बीएमएलटी के प्राचार्य प्रोफेसर गुलशन कुमार ढींगरा ने किया। बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की यह पांचवी कार्यशाला है। कार्यशाला समन्वयक डा. एसके कुड़ियाल ने बताया कि कार्यशाला में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान,भौतिक विज्ञान एवं भूगोल विषय के 160 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। मौके पर भूगोल के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जीसी गोस्वामी, मुक्त विश्वविद्यालय से डा. विनोद, डा. विशाल, डा. पूर्णिमा, साफिया डा. डीसी गोस्वामी, प्रो. एसपी सती, डा. अंजनी प्रसाद दुबे, डा. परवेज अहमद, प्रो. विमल बहुगुणा, डा. इंदु तिवारी, डा. शालिनी रावत, डा. प्रीति खंडूड़ी, डा. राकेश जोशी, डा. कृष्ण नौटियाल, डा. शालिनी कोटियाल, देवेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *