Mon. Nov 23rd, 2026

स्कूली बच्चों को बांटे बैग

गांव भगतोवाली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक कंपनी की ओर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यपाल और संचालन वीर सिंह पंवार ने किया। कंपनी की ओर से ब्रजकिशोर सिन्हा, मुकेश सक्सेना, विनीत कुमार, संजय कुमार और ब्लॉक नारसन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीपी हटवाल को विद्यालय अध्यापकों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 230 छात्र छात्राओं को कंपनी प्रबंधन द्वारा बैग वितरित किए गए। इस दौरान रविंदर यादव, पारुल शर्मा, पूनम वर्मा, रविकांत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *