Mon. Jul 13th, 2026

प्रशासन शहरों के संग अभियान:नगर परिषद में प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर में 21 पट्टे बांटे

दौसा प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार को वार्ड नंबर 1 से 5 व 55 का शिविर नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें 21 पट्टे वितरित किए गे। नगर परिषद आयुक्त विश्वामित्र मीणा ने बताया कि बुधवार को शिविर में मातादीन रिंणवा प्रेक्षक भरतपुर संभाग ने दौसा में शिविर का निरीक्षण किया।

शिविर में पट्टे व नामान्तरण पत्र वितरित किए गए। जिसमें कृषि भूमि रूपान्तरण के 21 पट्टे, योजना के 1 पट्टे, 4 नामान्तरण पत्र, 3 भवन निर्माण स्वीकृति जारी किए गए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की हैं कि अभियान में दी गई छूट का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में पट्टे व अन्य कार्य के लिए पत्रावली नगर परिषद में प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed